गुरुवार की शाम को करीब 9 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने UGC कानून का विरोध करते हुए बंगरा बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भागवत भगत जी की प्रतिमा को निशाना बनाते हुए खंडित कर दिया। जिसके बाद आसपास उपस्थित लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर डायल 100 पर कॉल करके पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम
भागवत भगत जी की मूर्ति खंडित किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया और लोग सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद स्थानीय विधायक, पुलिस प्रशासन व एसडीएम भाटपार रानी मौके पर पहुंचे। एसडीएम भाटपार रानी ने लोगो को आश्वाशन दिया कि जल्द ही नए मूर्ति का अनावरण कराया जाएगा साथ ही साथ दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय विधायक और एसडीएम के अनुरोध और आश्वाशन के बाद जाम खुलवाया गया।

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक का विवादित बयान
धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करने आए लोगो के बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक भी पहुंचे हुए थे। मीडिया से बातचीत करते समय उन्होंने विवादित बयान भी दिया। जिससे लोगो का जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया। सपा नेता ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी अपने भगवान की रक्षा भी नहीं कर पा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महापुरुष किसी पार्टी या किसी जाति धर्म के नहीं होते। महापुरुष पूरे समाज के होते है। स्वर्गीय भागवत भगत जी ने खजड़ी बजा बजा कर गांव गांव जा कर लोगो में जागरूकता पैदा की। अंग्रेजों से लड़ने के लिए लोगो को प्रेरित किए। आजादी की लड़ाई में भागवत भगत जी का इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे में भागवत भगत जी को किसी पार्टी या किसी जाति धर्म के चश्मे से देखना उनकी संघर्ष का अपमान है। महापुरुष पूरे समाज के लिए आईना होते है।
मूर्ति खंडित होने पर हंसते नजर आए सपा के नेता

मूर्ति खंडित होने पर विरोध प्रदर्शन करने आए नेताओं में सपा के नेता भी मौजूद थे। कई दफा ऐसा प्रतीत हुआ कि सपा नेता केवल दिखावे का अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जबकि किनारे जाकर ठहाके लगाते नजर आए। हम बात कर रहे है बनकटा उतरी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव की जो मूर्ति खंडित स्थल पर विरोध करने आए हुए थे लेकिन किनारे जाकर ठहाके लगाकर मजे भी ले रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सपा नेताओं को मूर्ति खंडित होने से उनको आनंद मिल रहा हो। सपा नेताओं की यह हरकत लोगो के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। लोगो का कहना था कि ये लोग विरोध प्रदर्शन के लिए न आते तो ही बेहतर था।
भागवत भगत जी की जयंती पर हर साल लगता है किसान मेला
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भागवत भगत जी की जयंती पर बंगरा बाजार में हर साल विशाल किसान मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें किसानों के लिए उत्तम कृषि यंत्र से लेकर उच्च गुणवत्ता के खाद बीज उपलब्ध कराया जाता है।